नारासन: लहबोली गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, नशे की तस्करी के आरोप में था फरार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव निवासी कलीम पुत्र अनवर नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कलीम नशे की तस्करी के आरोप में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा कलीम की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।