नारासन: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी युवक पर युवती को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक उनकी पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। बताया गया कि उनके द्वारा पुत्री की सभी जगह पर तलाश की जा चुकी है। लेकिन पुत्री का कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से आरोपी युवक पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने आज युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।