नारासन: झबरेड़ा थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के माजरा के पास 9 मार्च को प्रदीप नाम के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदीप के परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर टेंपो से कुचलकर प्रदीप की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर आज ग्रामीणों ने थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया है।