प्रभात पट्टन: ग्राम बिसनुर के समीप बाइक को टक्कर मारकर खेत में जा घुसी तेज़ रफ़्तार जीप, दो युवक हुए घायल
बिसनुर के पास एक तेज रफ़्तार जीप एक बाइक को टक्कर मारते हुए खेत में जा घुसी। जीप की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनो बाइक सवार युवक महाराष्ट्र तिवसा के बताए जा रहे है। जिन्हे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी,वहीं जीप चालक मौके से फरार हो गया था