प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन रोड पर सड़क दुर्घटना, थार ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, कालेज के प्रोफेसर दम्पत्ति गंभीर घायल।
मुलताई प्रभात पट्टन मार्ग पर मुलताई सरकारी कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर बारस्कर दंपत्ति जो अपने घर की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रही थार क्रमांक MP04P2758 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद थार चालक कार लेकर भाग गया। वही घटना में घायल हुए बारस्कर दंपति को नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बैतूल रेफर कर दिया गया था।