प्रभात पट्टन: ग्राम बलेगांव में मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह का हुआ समापन। हवन पूजन और चुनरी चढ़ा कर धूम धाम से मनाया गया जन्मोत्सव।
बलेगांव में मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह का आज समापन हुआ। बीते साथ दिनों से लगातार गांव में विभिन्न आयोजन किए गए। जिनमें जल कलश स्थापना, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, विभिन्न प्रतियोगिताएं आए संपन्न हुई। शनिवार धूमधाम के साथ मां ताप्ती को चुनरी चढ़ाई गई। आज विधि विधान के साथ हवन पूजन कर मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह का समापन हुआ।इस अवसर पर विशाल भंडारा भी किया गया