प्रभात पट्टन: रायआमला मीरापुर के बीच रपटा पार करते समय बहे युवक का बलेगांव के आगे ताप्ती नदी में मिला शव
रायआमला से मीरापुर रोड पर बने एक रपटे पर बुधवार रात हुई बारिश के कारण पानी ऊपर से बह रहा था। जिसे पार करते समय दिनेश तेज बहाव में बाइक समेत बह गया था। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। गुरुवार दिन भर दिनेश को SDRF को टीम ढूंढते रही लेकिन दिनेश नही मिल पाया था। देर शाम दिनेश का शव बलेगांव के आगे ताप्ती नदी में मिला था। जिसका आज पीएम करवाया गया।