प्रभात पट्टन: बिरुल बाजार रोड पर खेत में बने कोठे में जहरीले सांप ने महिला को काटा, तत्काल अस्पताल पहुंचाने से बची जान।
मुलताई बिरूल बाजार रोड पर एक खेत में बने जानवर के कोटे में नर्मदी बाई जानवरों को भूसा डालने के लिए गई थी, जहा दीवाल की छेद में एक जहरीला कोबरा सांप बैठा हुआ था। जिसने महिला को काट लिया। जैसे ही सांप ने महिला को काटा उनके उंगली से खून बहने लगा। तभी उन्होंने इसकी जानकारी उनके पति पंजाब राव को दी। जिसके बाद में धीरे-धीरे पूरे गांव में इसकी खबर फैल गई।