प्रभात पट्टन: रायआमला मीरापुर के बीच रपटा पार कर रहा एक व्यक्ति बाइक समेत बहा, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम
रायआमला से मीरापुर रोड पर बने एक रपटे पर बीती रात हुई बारिश के कारण पानी ऊपर से बह रहा था। जिसे पार करते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बाइक समेत बह गया। उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति जैसे तैसे अपनी जान बचा कर बाहर निकल पाया। बताया जा रहा है कि दिनेश और संतोष बाइक से बीती रात मीरापुर जा रहे थे। तभी रपटे पर तेज बहाव में बाइक समेत दिनेश बह गया, जो अभी तक नही मिला।