लखीसराय: जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर मंत्रणा कक्ष के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शनिवार की दोपहर 12:43 पर जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार ने की।बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल संचय, संरक्षण एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।