*जयपुर में 'एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम' का सफल आयोजन*
*जयपुर :कमलेश आमेटा,13 नवंबर पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC), राजस्थान के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय जयपुर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के तत्वावधान में शुक्रवार को जयपुर स्थित निजी होटल में 'एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के अधिकारी शुभम खंडेलवाल, डॉ ऋतिविक भावसर, अंजिक्या जी, आशीष पँवार तथा नाबार्ड से जयपुर के जिला विकास अधिकारी, किशोर मेहरा, भारतीय स्टेट बैंक से सहायक महाप्रबंधक प्रचुर गुप्ता, कमलेश कुमार बैरवा एवं महेश शर्मा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेश आर. जैन द्वारा किया गया ।
शुभम खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के सदस्यों, ग्रामीण उद्यमियों तथा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े अन्य हितधारकों को 'एनपीएस संचय' योजना के लाभों के प्रति जागरूक करना और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पेंशन योजना से जोड़ना था । सत्र के दौरान अतिथियों और विशेषज्ञों ने योजना की विशेषताओं, निवेश के विकल्पों और वृद्धावस्था में वित्तीय सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों, ग्रामीण उद्यमियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और सीएसपी संचालकों की उत्साहवर्धक भागीदारी उल्लेखनीय रही साथ ही कार्यक्रम स्थल पर ही इच्छुक प्रतिभागियों का ऑन-द-स्पॉट नामांकन (पंजीकरण) भी सुनिश्चित किया गया, रुडसेट केनरा बैंक विध्याधर नगर से निदेशक श्री नरेंद्र जी एवं प्रशिक्षार्थी (छात्र/छात्रा) ने भाग लिया, एनपीएस संचय कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रश्नोतरी के दौरान स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय के गणेश कुमार एवं राहुल गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी किसानों/ विभिन्न बैंकों के अधिकारी, जिला बैंक समन्वयक और आरोह फ़ाउंडेशन की सीएफ़एल टीम, एफ़एलसी, बीसी/सीएसपी एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।