*श्रीगढ़बोर चारभुजानाथ को बारात लेकर भीलवाड़ा पधारने का आमंत्रण देने कल 200 भक्त जाएंगे चारभुजा*
*16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव स्थल की सफाई के लिए दूसरे दिन भी श्रमदान*
भीलवाड़ा :निलेश कांठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ),13 नवम्बर सकल सनातन परिवार की प्रेरणा से श्री तुलसी शालिग्राम विवाह समिति के तत्वावधान में धर्मनगरी भीलवाड़ा में 20 नवम्बर को श्रद्धा एवं भक्ति का नया इतिहास बनाने जा रहे 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां जारी है। मंगल लग्न पत्रिका लेकर श्री गढ़बोर चारभुजानाथ को बारात लेकर पधारने आमंत्रित करने के लिए महोत्सव के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज के सानिध्य में यजमान राधेश्याम रितेश चेचाणी परिवार के साथ मुख्य समिति सहित 21 छोटे वाहनों एवं दो बसों में 200 श्रद्धालु शनिवार को गढ़बोर चारभुजा जाएंगे। आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर होने वाले भव्य आयोजन में पहली बार राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ बारात लेकर भीलवाड़ा पधारेंगे। उनके साथ भीलवाड़ा के विभिन्न मंदिरों में स्थापित भगवान चारभुजानाथ भी बारात लेकर पधारेंगे। इन मंदिरों में मंगल लग्न पत्रिका समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पहले ही भगवान चारभुजानाथ को समर्पित की जा चुकी है।
महोत्सव आयोजन समिति के कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य ने बताया कि इस दिव्य भव्य धार्मिक आयोजन के लिए महामहोत्सव स्थल आजादनगर स्थिति मेडिसिटी ग्राउण्ड की सफाई एवं स्वच्छता के लिए श्रद्धालुओं द्वारा श्रमदान का विराट महाभियान दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह सूर्योदय के कुछ देर बाद ही श्रद्धालुओं का श्रमदान के लिए पहुंचना शुरू हो गया।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कचोलिया ने बताया कि श्रमदान करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हर उम्र वर्ग के श्रद्धालु महिला पुरूष पहुंचे ओर समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान की। समिति के संयोजक एस.एन. गग्गड़ सहित कई पदाधिकारियों ने भी श्रमदान में सहभागिता की। श्रमदान का कार्य रविवार एवं सोमवार सुबह भी जारी रहेगा। कार्यक्रम स्थल की सफाई एवं स्वच्छता के साथ विशाल पांडाल निर्माण का कार्य भी जारी है।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि महामहोत्सव के आयोजन 17 नवम्बर से प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान 17 से 19 नवम्बर तक दोपहर एक से 4 बजे तक आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड पर रूक्मिणी मंगल कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज करेंगे। कथाश्रवण करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर व्यापक तैयारियां की जा रही है। तुलसी विवाह कराने के लिए भीलवाड़ा जिले के साथ देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों के हजारों श्रद्धालुओं ने धर्म माता-पिता के रूप में पंजीयन कराया है।
समिति के उपाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन श्रमदान के रूप में कारसेवा करने वाले श्रद्धालुओं में आचार्य योगेन्द्र शर्मा, जगदीश शर्मा, रविकांत शर्मा, खेमराज पनवा, विजेन्द्रसिंह चुण्डावत, परमेश्वर पाराशर, भंवरलाल पारीक, अनिल टेलर, प्रहलाद अजमेरा, कमलकिशोर भारद्धाज, शंकरलाल माली, शिवदयाल मनसावत, प्रेम पुरोहित, श्याम पुरोहित, सुनील विश्नोई, सत्यनारायण गुग्गड़, गोपाल सुवालका, विमला सुथार, मंजू सुथार, ललित सुथार, रामपाल असावा, पुरूषोत्तम काकानी, सरोज नराणीवाल, अनिल नराणीवाल, छगनलाल जैन, कमलेश शर्मा, महेश पांडे, अनिल पारीक, गोपीकिशन पाटोदिया, सत्यनारायण सुवालका, दिनेश माहेश्वरी, रतन शर्मा, घनश्याम शर्मा, शुभम शर्मा, नीरज छीपा, बद्रीलाल सोमानी आदि शामिल थे। आयोजन समिति ने भीलवाड़ा के सर्व समाज के श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस महाआयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समर्पित भाव से सेवाएं देने के साथ परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों को भी इस महाआयोजन से जोड़ने के लिए प्रयास करें।