कांके: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 45वें स्थापना दिवस समारोह का किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 बिरसा कृषि विश्वविधालय के 45 वां स्थापना दिवस समारोह का गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उद्घाटन किया। इस मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविधालय डिग्री बांटने वाला संस्थान नहीं बने बल्कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने वाला भविष्य को तैयार करने का काम करें।