कांके: रांची के पुराने विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 रांची स्थित पुराने विधानसभा में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। बता दें कि यह कार्यक्रम आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया था।