कांके: आदिवासी रूढ़ि सुरक्षा मंच ने पेसा कानून लागू करने की मांग को लेकर राजभवन का किया घेराव
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 राजभवन का पेसा कानून लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आदिवासी रूढ़ि सुरक्षा मंच ने घेराव किया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद आदिवासी रूढ़ि सुरक्षा मंच के लोग पेसा कानून लागू करने को लेकर नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेसा कानून आदिवासियों के स्वशासन और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के अधिकार को सुनिश्चित करता है।