रक्षाबंधन पर बदली जमुई की तस्वीर: पूर्व अति-नक्सल प्रभावित इलाकों की महिलाओं ने DM-SP को बांधी राखी
जमुई। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जमुई में बदलाव और विश्वास की एक भावुक तस्वीर देखने को मिली। कभी नक्सली गतिविधियों के साये में रहने वाले जिले के सुदूरवर्ती गुरमाहा, चोरमारा और मुसहरीटांड क्षेत्रों से मुख्यधारा में लौटे परिवारों की महिलाएं शुक्रवार को स्वतः जिला मुख्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर प्रशासन के प्रति अपना अटूट विश्वास और आत्मीयता जताई।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Aug 28, 2026