जमुई में नियोजन मेला में 671 में से 311 अभ्यार्थियों का हुआ चयन
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, जमुई की ओर से मंगलवार की शाम 4:00 बजे तक एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन DM नवीन द्वारा किया गया। मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी दी गईं।
रोजगार मेले को लेकर कुल 26 स्टॉल लगाए गए इनमें विभिन्न कंपनियों और संस्थानों की ओर से तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र, सेल्स, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग सहित अलग-अलग पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे थे, आयोजकों के अनुसार, मेले में करीब 750 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य रखा गया है।
जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि मेले में देश एवं राज्य की विभिन्न प्रतिष्ठित नियोजक कंपनियां भाग ले रही हैं। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित नियोजकों द्वारा निर्धारित मापदंड और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाने की व्यवस्था भी की गई है।
मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लाने को कहा गया है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए बिहार रोजगार सेवा पोर्टल पर निबंधन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए https://detjob.bihar.gov.in/registration पर ऑनलाइन निबंधन किया जा सकता है।
इसके अलावा रोजगार मेले में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
जिला नियोजनालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। #jamui
Jamui, Jamui | Sep 1, 2026