Public App Logo
Profile Picture

Jamui Today

@jamuitoday
18013Followers
0Following
जमुई कांड के दोनों मुख्य आरोपी करते थे नशा...!!
एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कैसे हुआ जमुई कांड का आरोपी नंदन यादव का हाफ एन/काउंटर
मड़वा पहाड़ी घटना पर सांसद अरुण भारती सख्त, बोले- दोषियों को कठोरतम सजा दिलाना लक्ष्य

जमुई के सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लोकसभा में मुख्य सचेतक अरुण भारती ने मड़वा पहाड़ी घटना को लेकर डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने घटना में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं पुनर्वास की जानकारी ली।
अरुण भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका तय कर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने वायरल वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच शीघ्र पूरी कर मजबूत आरोप-पत्र दाखिल करने तथा मामले की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने को कहा।
सांसद ने कहा कि “बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाला कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने पीड़ित बच्चों और उनके परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोगों से घटना का वीडियो शेयर या फॉरवर्ड नहीं करने की अपील भी की।
Jamui : छात्र-छात्रा से बदसलूकी मामले में नाबालिक समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में तीन गिरफ्तार..
जिला विधिज्ञ संघ जमुई का फैसला.. नहीं लेंगे आरोपी का केस...
जमुई में इतनी बड़ी घटना के बाद देखिए क्या कह रहे हैं आरोपियों के गांव वाले...
जमुई में लाल गमछा वाला आरोपी का एन/काउंटर...
जमुई के वायरल वीडियो मामले में जमुई की विधायक सह मंत्री श्रेयसी सिंह...
एक घटना से नहीं बदलती जमुई की पहचान, प्रकृति की खूबसूरती और भगवान महावीर की जन्मस्थली है इसकी असली पहचान

जमुई। घने जंगल, ऊंची-नीची पहाड़ियां, झरने, हरियाली और प्रकृति की गोद में बसे कई खूबसूरत स्थल… यही है जमुई की पहचान। बिहार के नक्शे पर यह जिला सिर्फ अपनी भौगोलिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी खास स्थान रखता है। भगवान महावीर की जन्मस्थली से जुड़ी इसकी पहचान देशभर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।

आज सोशल मीडिया पर सामने आई एक घटना ने जमुई के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और छवि को लेकर जरूर चिंता पैदा की है। छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui : पहाड़ घूमने गए छात्र-छात्रा से बदसलूकी मामले में तीन आरोपी को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार..SP ने बताया.. सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की प्रक्रिया जारी..
सोशल मीडिया पर जमुई के छात्र छात्रा मामले में वीडियो वायरल करने पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज...
जमुई के वायरल वीडियो मामले में परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो नहीं डालने का आमजनों से किया आग्रह.. घटना में शामिल आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने का किया अनुशंसा..
चिराग पासवान के सांसद ने जमुई की घटना पर आरोपी के एनकाउंटर करने की किया मांग..
BREAKING NEWS

पहाड़ घूमने गए छात्र-छात्रा से बदसलूकी मामले में तीन आरोपी को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार..
जमुई की इस घटना पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर दिया है अपनी प्रतिक्रिया ...
Jamui , वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! नाबालिग छात्र-छात्रा से  दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस...
मड़वा पहाड़ से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को रोककर अभद्र व्यवहार का आरोप

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच, घटना जमुई की है या नहीं इसकी भी हो रही पड़ताल

जमुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो को लेकर जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को सड़क पर कुछ युवक रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह घटना जमुई जिले की है।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
नाला टूटने से मुख्य सड़क जलमग्न, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

दो साल पहले बना नाला जगह-जगह क्षतिग्रस्त, सड़क पर जलजमाव से रोज हो रहे हादसे; ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

जमुई। खैरा प्रखंड अंतर्गत बानपुर पंचायत के वार्ड नंबर-6 में मुख्य सड़क किनारे बना नाला जगह-जगह टूट जाने से सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। नाले का पानी सड़क पर फैलने के कारण स्थानीय लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं, इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहनों के गुजरने के कारण राहगीरों को भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
BREAKING NEWS

पहाड़ घूमने गए छात्र-छात्रा से बदसलूकी मामले में तीन आरोपी को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार..
"यह घटना जमुई जिले के जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर के शाम की है। इस घटना के संबंध मे पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी पर सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान करते हुए पीड़ितों की पहचान की और पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी है. *दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है* और उनके विरुध्द कार्रवाई की जा रही है।"
नवीन, डीएम जमुई
जमुई में प्राइवेट एंबुलेंस से 460 केन बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जमुई। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के निर्देश पर रविवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने गिद्धौर प्रखंड के बानाडीह के समीप कार्रवाई करते हुए एक प्राइवेट एंबुलेंस से 460 केन बीयर बरामद की। बरामद बीयर की कुल मात्रा 230 लीटर बताई गई है।

उत्पाद अधीक्षक के निर्देशन और उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मरीज के बेड के नीचे बने विशेष बॉक्स से बीयर की खेप बरामद हुई।

मामले में मौके से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के पिटी बाजार थाना क्षेत्र के चौरा राजपुर निवासी सौरभ कुमार और रामायणपुर निवासी सत्यम कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अनुसार एंबुलेंस का इस्तेमाल मरीज ले जाने की आड़ में शराब परिवहन के लिए किया जा रहा था।
नीब करौरी बाबा का चमत्कार या कुछ और... मेरे साथ भी कुछ ऐसा हुआ कि मैं उस घटना को शब्दों में व्याख्या नहीं कर सकता...! जय श्री राम..
बीजेपी के सांसद, विधायक देंगे एक महीने की सैलरी

बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भाजपा ने 51 लाख का चेक दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद करना समाज एवं सरकार, दोनों का सामूहिक दायित्व है।
सरावगी ने घोषणा की कि बिहार में भाजपा के सभी सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।
बिहार के मेरे परिवार पर बाढ़ का संकट है। राहत कार्यों को और गति मिले, इसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर सांसद, हर विधायक और हर विधान पार्षद अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में समर्पित करेगा :  चिराग पासवान
रामकृष्ण स्कूल मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, एसोसिएशन ने कहा—कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा

जमुई। गांधी नगर स्थित रामकृष्ण स्कूल में हुई हालिया घटना को लेकर प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, जमुई ने चिंता व्यक्त की है। एसोसिएशन ने विद्यालय के निदेशक पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच की मांग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से की है।

एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होने से वास्तविक तथ्यों का पता चल सकेगा और कानून के अनुरूप उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। एसोसिएशन ने कहा कि उसे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनका सम्मान किया जाएगा और कानूनसम्मत कार्रवाई का पूर्ण समर्थन किया जाएगा।

वहीं, एसोसिएशन ने विद्यालय परिसर में अनियंत्रित भीड़ के प्रवेश को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। उसका कहना है कि ऐसी स्थिति में विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है।

एसोसिएशन ने सभी पक्षों से शांति और संयम बनाए रखने तथा प्रशासनिक एवं न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखने की अपील की है।