आज़मनगर: आजमनगर: धूमनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, सरकार की 90 डिसमिल जमीन हुई मुक्त
आजमनगर थाना क्षेत्र के धूमनगर में रविवार को दिन के तीन बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 90 डिसमिल सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी रिजवान अहमद एवं आजमनगर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।