आज़मनगर: आजमनगर: केलाबाड़ी में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत, विधायक ने जताया शोक
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के केलाबाड़ी में सर्पदंश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को दिन के दो बजे मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक निशा सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं। मृतक की पहचान रमेश मंडल के रूप में हुई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।