आज़मनगर: आजमनगर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित, रोहिया घाट की नीलामी हुई
आजमनगर प्रखंड के रोहिया घाट के नीलामी को लेकर पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक पंचायत भवन में शुक्रवार को दिन के दो बजे आयोजित हुई। इस बैठक में मुखिया भरत राय पंचायत सचिव सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस बैठक में मत्स्यजीवी सहयोग समीती के मंत्री बलराम मंडल ने सबसे अधिक बोली लगाकर एक वर्ष के लिए रोहिया घाट को अपने नाम किया।