आज़मनगर: आजमनगर: सालमारी में कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
सालमारी में कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को रात आठ बजे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आफताब आलम एवं कंचन दास के अलावा आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष आले रसूल सहित आजमनगर के बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।