मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से आत्मनिर्भरता का सपना हुआ साकार
छिंदवाड़ा के श्री श्रीयंक पांडे ने वर्ष 2020 में छोटे स्तर पर टी-शर्ट प्रिंटिंग व्यवसाय की शुरुआत की। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ₹10 लाख का ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपनी मशीनरी को अपग्रेड किया और आधुनिक मशीनों का क्रय किया।
आज उनके व्यवसाय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और उनकी मासिक आय बढ़कर ₹40,000 से भी अधिक हो गई है। उनकी यह सफलता आत्मनिर्भरता, मेहनत और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के सकारात्मक प्रभाव का प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस सफलता के लिए श्रीयंक पांडे जी ने माननीय मुख्यमंत्रीजी एवं प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना — युवाओं के सपनों को नई उड़ान, स्वरोजगार को नई पहचान!
PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #मुख्यमंत्री_उद्यम_क्रांति_योजना #स्वरोजगार #आत्मनिर्भर_मध्यप्रदेश #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP #procwa
Department of MSME, Madhya Pradesh
@jJansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026