स्वच्छता का संकल्प लेकर सेवा संकल्प अभियान का समापन
बच्चों ने रंगोली और पोस्टर के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता की प्रदर्शित
==========================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेवा संकल्प अभियान का समापन आज विकासखंड छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 7 स्थित प्रेरणा नगर में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी के सहयोग से तथा प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति और मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से परिवारों और समाज तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, विद्यालय और आसपास के परिसर से होती है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के उचित पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाने का प्रयास किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका नागवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में इस्मा ईमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों की उपलब्धि ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया और बच्चों की प्रतिभा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में स्वच्छता चैंपियन सुश्री अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर एवं श्री शैलेंद्र उजवने सहित समाजसेवी सुश्री दिव्या कटारे, सुश्री कोशीमा रजक, मोहम्मद इस्माइल कुरैशी और सुश्री सिंधु धुर्वे उपस्थित थी। विद्यार्थियों और शिक्षकगण की सहभागिता ने आयोजन को सामूहिक प्रयास का स्वरूप प्रदान किया।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh