शक्ति से सृजन अभियान के अंतर्गत मड़काढ़ाना में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति प्रेम भाव के उद्देश्य से सामूहिक वृक्ष पूजन कार्यक्रम आयोजित
================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जुन्नारदेव के अंतर्गत शक्ति से सृजन अभियान के तहत ग्राम कान्हान वनग्राम, ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना में आज पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से सामूहिक वृक्ष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कान्हान वनग्राम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवांकुर सखियों द्वारा सामूहिक रूप से पीपल वृक्ष का पूजन किया गया। वृक्ष पूजन के पश्चात दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे ने कहा कि वृक्ष हमारे शक्ति स्वरूप देवी हैं। वृक्षों द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑक्सीजन से ही हम जीवित हैं। वृक्षों के बिना हमारा जीवन शून्य है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी बने।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, परामर्शदाता श्री गोविन्द नन्दवंशी, बीएसडब्ल्यू छात्र-छात्राएं रबिना उईके, भारती पंद्राम एवं शिवराज कुमरे सहित ग्रामीणजन श्री दीपक पंद्राम, श्री सुनील उईके, श्री कमलसिंग कुड़ापे, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती चन्द्रवती सरयाम, श्रीमती कलेसिया शीलू, श्रीमती रेखा दर्शमा, श्रीमती मानवती कुड़ापे आदि उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh