शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान आयोजित
सफलता के लिए अच्छा व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक - डॉ. नसरीन अंजुम खान
=================================
शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं समय प्रबंधन विषय पर आज एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के निर्देशन एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. शशि ऊईके द्वारा आयोजित किया गया।
व्याख्यान में सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र डॉ. नसरीन अंजुम खान ने अपने वक्तव्य में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अच्छा व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक है। सहायक प्राध्यापक हिंदी
डॉ. शशि ऊईके ने कहा कि कठिनाइयों को अवसर के रूप में देखना चाहिए तथा असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अनुशासन को सफलता की नींव बताते हुए नियमित दिनचर्या, जिम्मेदारी और निरंतर प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। डॉ. माधुरी पूसे ने कहा कि समय का सही उपयोग करने के लिए कार्यों की प्राथमिकता तय करना, समय-सारणी बनाना और अनावश्यक गतिविधियों से बचना जरूरी है। विद्यार्थियों एवं युवाओं को अपने दैनिक जीवन में इन आदतों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. नमिता चौबे, डॉ. प्रियंका डुडवे, श्री राज देशमुख सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh