कटोरिया: बैरधनियां गांव में भूमि विवाद में पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट
Katoria, Banka | Sep 5, 2026 बैरधनियां गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे भूमि विवाद में पड़ोसी ने एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना के संबंध में पीड़िता ने सूईया थाने में अपने जेठ-जेठानी समेत अन्य के विरूद्ध शिकायत की है।