भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक।
मुरैना - भिंड सांसद संध्या राय मुरैना पहुंची और प्रेस वार्ता कर जानकारी दी,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा मध्यप्रदेश 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान के तहत 17 सितंबर को सेवा दिवस, रक्तदान शिविर और शाम 7 बजे प्रदेश के सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। वहीं 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
वाइट संध्या राय भिंड सांसद
Morena Nagar, Morena | Sep 13, 2026