एसबीआई लाइफ ने किया शिक्षकों का सम्मान
मुरैना में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन सिंह परिहार सहित जिले के करीब तीन दर्जन शिक्षकों को सम्मान पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि शिक्षक सम्मान राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान है।