Public App Logo
Profile Picture

Hello Chambal

@hellochambal01
2906Followers
2Following
मुरैना जनसुनवाई में 155 आवेदकों की समस्याएं सुनीं

मुरैना जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने 155 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुरैना में 8 करोड़ के निवेश से मेडिकल उपकरण निर्माण इकाई

ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रेरित होकर आगरा के उद्यमी दंपत्ति ने मुरैना के पिपरसेवा औद्योगिक क्षेत्र में करीब 8 करोड़ रुपये के निवेश से सिंहसा मेडिकेयर इकाई स्थापित की है। यहां अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और स्थानीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
मुरैना में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
1 नवंबर से किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी

मुरैना में रबी फसल के लिए 1 नवंबर से चंबल नहर प्रणाली से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 20 अक्टूबर तक नहरों की सफाई पूरी कराने और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
ब्रेकिंग कैलारस—खाद के लिए चिलचिलाती धूप में किसानों की लंबी कतार

कैलारस अनाज मंडी में खाद लेने के लिए किसान घंटों चिलचिलाती धूप में लाइन लगाने को मजबूर हैं। किसानों के लिए न छाया की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा। खाद वितरण के लिए अलग-अलग खिड़कियों और स्थानों पर किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर उनकी परेशानी दूर करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कैलारस पुलिस ने शुगर फैक्ट्री के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
चंबल भवन की जनसुनवाई में 13 आवेदन

मुरैना के चंबल भवन में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास बी.एस. जाटव ने 13 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुरैना में सेवा संकल्प अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। रिक्शा चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित वाहन संचालन और आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने की समझाइश दी गई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
मुरैना में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों में मिले आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने 7 अक्टूबर की सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश दिए।
मुरैना के ऐंती स्थित श्री शनि मंदिर पर 9 और 10 अक्टूबर को शनि मेला आयोजित होगा। जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने अधिकारियों को 8 अक्टूबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य और सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी।
मुरैना की सरोज ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी जिंदगी संवारी और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। सीएससी केंद्र, पेंटिंग और अन्य आजीविका गतिविधियों से उनकी वार्षिक आय करीब एक लाख रुपये पहुंच गई है। अब सरोज गांव की दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
मुरैना के सबलगढ़ में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई।
सुनहेरा रोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने चंबल नदी की अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मुरैना - नन्ही कृतिका ने जीता सबका दिल!
हेल्थ कैंप में 6 वर्षीय वैदिक कृतिका उपाध्याय ने अपने वैदिक ज्ञान और नाड़ी परीक्षण की जानकारी से सभी को प्रभावित किया। देश के जाने-माने हृदय सर्जन डॉक्टर यूसूफ जमाल ने कृतिका के ज्ञान की जमकर सराहना की और उसे असाधारण बताया।
कैंप में मौजूद डॉक्टरों और एडीशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने भी नन्ही कृतिका को विशेष स्नेह और प्रोत्साहन दिया। कृतिका की प्रतिभा ने वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
मुरैना में अवैध रेत परिवहन पर दिमनी पुलिस की कार्रवाई।
ग्राम कुल्हाड़ा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने चंबल नदी की अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस के मुताबिक, चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुरैना पुलिस का सट्टा-जुआ के खिलाफ विशेष अभियान जारी।
पिछले चार दिनों में पुलिस ने 29 प्रकरण दर्ज कर 32 आरोपियों पर कार्रवाई की। आरोपियों से करीब 29 हजार 780 रुपये की नगदी सहित सट्टा पर्चियां और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने अवैध सट्टा-जुआ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
मुरैना में अवैध पत्थर परिवहन पर रिठौरा पुलिस की कार्रवाई।
हंसराज का पुरा मोड़ पर पुलिस ने खंडों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुरैना में करीब तीन साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार।
कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को सबलगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुरैना के रिठौरा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
पुलिस ने गुमशुदा महिला को घटना के महज 24 घंटे के भीतर शनिचरा रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मुरैना पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर एडवायजरी जारी की है। व्हाट्सएप पर इनवॉइस या डॉक्यूमेंट के नाम से आने वाली ZIP, EXE, DLL या APK फाइलों को खोलने से बचें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और OTP, पासवर्ड या UPI PIN साझा न करें। फाइल खुलने पर तुरंत इंटरनेट बंद कर 1930 पर साइबर हेल्पलाइन में शिकायत करें।
मध्यप्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आदरणीय अमित शाह जी ने दिया भरोसा।
मुरैना के पहाड़गढ़ में वन चौकी कन्हार से जब्त सामग्री चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे का हल और अन्य सामग्री भी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
सेवा सेतु अभियान में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने बांटे हितलाभ

मुरैना के पहाड़गढ़ में सेवा सेतु शिविर में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित किए। पहाड़गढ़ में 253 में से 240 और पिपरघान में 395 में से 244 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।
सेवा सेतु अभियान में गांव पहुंचा प्रशासन
मुरैना जिले में सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। जिलेभर में 812 आवेदन मिले, जिनमें 94 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जौरा के बिलगांव क्वारी में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
गांधी जयंती पर मुरैना में जल अर्पण दिवस मनाया गया। जिले के कई गांवों में नल-जल योजनाओं की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई। वहीं ग्रामीणों ने जल संरक्षण, पानी बचाने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती पर मुरैना में स्वच्छता का संदेश—सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और महापौर शारदा सोलंकी ने चंबल पार्क में श्रमदान किया। इसके बाद स्वच्छता रैली निकाली गई और टाउन हॉल में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।