अवैध शराब बेचते हुए वीडियो वायरल, शराब माफिया सक्रिय।
मुरैना में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद शराब माफिया सक्रिय नजर आ रहे हैं। रामपुरकला थाना क्षेत्र के ग्राम रूनघान स्थित एक ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अवैध शराब की बिक्री का दावा किया जा रहा है। हैलो चंबल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।