बाबू महाराज के दर्शन से पहले चंबल में स.माए पिता-पुत्र, 2 घंटे बाद पिता का श.व मिला, बेटे की तलाश जारी
मुरैना। चिन्नौनी थाना क्षेत्र के मचेला घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। प्राचीन बाबू महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आए पिता-पुत्र चंबल नदी में स्नान करते समय ग.हरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डू.ब गए। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पिता का श.व बरामद कर लिया गया, जबकि 15 वर्षीय बेटे की तलाश अभी जारी है।
डू.बने वालों की पहचान देवेंद्र सिंकरवार (45) और उनके बेटे वंशू सिंकरवार (15) निवासी चंदनपुरा, बिरला नगर, ग्वालियर के रूप में हुई है।
#मुरैना #ग्वालियर #morena