वायरल वीडियो: हरिद्वार में स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार! अस्पताल से लौटाई गई गर्भवती महिला ने घाट पर दिया बच्ची को जन्म!
प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को भर्ती न करने का आरोप, खुले आसमान के नीचे हुआ प्रसव।
बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में पति या परिजन साथ न होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया। अस्पताल से लौटने के बाद सुभाष घाट पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात है कि दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
अब सीधा सवाल स्वास्थ्य विभाग से है—क्या प्रसव जैसी आपात स्थिति में किसी महिला को सिर्फ इसलिए इलाज से वंचित किया जा सकता है, क्योंकि उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था?
सीएमओ ने मामले की जांच के निर्देश देने की बात कही है। अब देखना होगा कि जांच में जिम्मेदारी किसकी तय होती है और लापरवाही पर क्या कार्रवाई होती है?
आखिर कब सुधरेगी सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था?
#हरिद्वार #स्वास्थ्यव्यवस्था #महिला_अस्पताल #स्वास्थ्य_विभाग #उत्तराखंड #HaridwarNews #UttarakhandNews