महिला सशक्तीकरण को मिलेगी नई मजबूती, 33 प्रतिशत आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: अर्चना चमोली
रुद्रप्रयाग में 132वें संविधान संशोधन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री अर्चना चमोली ने महिला आरक्षण और परिसीमन के प्रस्ताव को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, प्रस्तावित परिसीमन के तहत लोकसभा एवं विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान भी रखा गया है।
अर्चना चमोली ने कहा कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलने से लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष पुष्पा किमोठी एवं जिला उपाध्यक्ष रोशनी रौथाण भी मौजूद रहीं।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत कदम, महिलाओं को मिले नेतृत्व के नए अवसर!
\#Rudraprayag #WomenEmpowerment #महिला\_आरक्षण #महिला\_सशक्तीकरण #BJP #Uttarakhand