समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1866,
दिनांक:- 11/11/2026,
==================
पूर्णिया में अवैध शराब के विरुद्ध ड्रोन से छापेमारी, दो स्थानों पर अवैध शराब एवं जावा गुड़-महुआ विनष्ट
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के निर्देशानुसार मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आज अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने खरवार संथाली टोला (थाना रघुवंश नगर) एवं मौहा संथाली टोला (थाना बरहरा कोठी) में ड्रोन तकनीक की सहायता से छापेमारी की।
ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध स्थलों की पहचान कर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध विदेशी शराब एवं शराब निर्माण के लिए तैयार जावा गुड़-महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के साथ-साथ जिले में नशामुक्त वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026