समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1871,
दिनांक:- 12/11/2026,
==================
सौरा नदी स्थित सिटी क़ाली बाड़ी घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
सौरा नदी के किनारे एक व्यक्ति के गहरे पानी में चले जाने की घटना सामने आई। मौके पर मुस्तैद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को डूबने से बचा लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जिला प्रशासन सभी श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस से पुनः अपील करता है कि:
* घाटों पर स्नान या अर्घ्य देते समय पूरी सावधानी बरतें।
* प्रशासन द्वारा पानी में लगाए गए बैरिकेडिंग और खतरे के निशान को बिल्कुल पार न करें।
* किसी भी परिस्थिति में गहरे पानी में प्रवेश न करें।
* बच्चों और बुजुर्गों को गहरे पानी से दूर रखें और घाट पर उन पर विशेष निगरानी रखें।
आपकी सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपातकालीन स्थिति में तुरंत घाट पर मौजूद अधिकारियों या एसडीआरएफ टीम, स्वयं सेवक को सूचित करें।
सुरक्षित रहें और सावधानीपूर्वक महापर्व मनाएं।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 12, 2026