राजपुर: राजपुर में नाबालिग बाइक चालकों पर पुलिस का शिकंजा, ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
बलरामपुर जिले के राजपुर में नाबालिगों के बाइक चलाने पर पुलिस ने अब सख्ती शुरू कर दी है। सरगुजा आईजी दीपक झा के निर्देश के बाद पुलिस की टीम पूरे शहर में घूम-घूमकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नाबालिग बाइक चालकों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है। राजपुर की सड़कों पर अब नाबालिगों का बाइक चलाना भारी पड़ सकता है। सरगुजा आईजी दीपक झा