Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #लाडली_बेटी_दिवस #बालिका_दिवस

Dungarpur, Dungarpur | Jan 24, 2025

MORE NEWS

डूंगरपुर में क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन का कर्मचारी स्नेह मिलन, समाज विकास पर मंथन

डूंगरपुर। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को कर्मचारी स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षत्रिय समाज के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के विकास, संगठन की मजबूती, सामाजिक सहभागिता और युवाओं के मार्गदर्शन पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी वर्ग अपने अनुभव और प्रशासनिक समझ से समाज को नई दिशा दे सकता है। युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक सेवा और युवा मार्गदर्शन विषयों पर नियमित संवाद आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

#Dungarpur #KshatriyaSamaj #KshatraPurusharthFoundation #EmployeeMeet

डूंगरपुर में क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन का कर्मचारी स्नेह मिलन, समाज विकास पर मंथन डूंगरपुर। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को कर्मचारी स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षत्रिय समाज के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के विकास, संगठन की मजबूती, सामाजिक सहभागिता और युवाओं के मार्गदर्शन पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी वर्ग अपने अनुभव और प्रशासनिक समझ से समाज को नई दिशा दे सकता है। युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक सेवा और युवा मार्गदर्शन विषयों पर नियमित संवाद आयोजित करने का निर्णय लिया गया। #Dungarpur #KshatriyaSamaj #KshatraPurusharthFoundation #EmployeeMeet

Dungarpur, Dungarpur | Aug 2, 2026

बारूद गोदाम पर बवाल: ग्रामीणों ने रोकी विस्फोटक से भरी पिकअप, सरपंच SHO कि तीखी बहस

बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के नवाखेड़ा गांव में बारूद गोदाम हटाने की मांग को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। ग्रामीणों ने निवर्तमान सरपंच प्रदीप निनामा के नेतृत्व में बारूद से भरी पिकअप रोककर करीब चार घंटे तक धरना दिया।
मौके पर पहुंचे SHO निर्भय सिंह ने कहा, "रोड नहीं रोक सकते, मुकदमा दर्ज हो जाएगा।" इसका वीडियो अब सामने आया है।
वहीं, गोदाम संचालक ने अपने पास वैध लाइसेंस होने का दावा किया है और ग्रामीणों पर पैसों की मांग के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सरपंच समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी के बीच बना बारूद गोदाम कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।

#Banswara #Rajasthan #Ambapura #BaroodGodown #Explosives

बारूद गोदाम पर बवाल: ग्रामीणों ने रोकी विस्फोटक से भरी पिकअप, सरपंच SHO कि तीखी बहस बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के नवाखेड़ा गांव में बारूद गोदाम हटाने की मांग को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। ग्रामीणों ने निवर्तमान सरपंच प्रदीप निनामा के नेतृत्व में बारूद से भरी पिकअप रोककर करीब चार घंटे तक धरना दिया। मौके पर पहुंचे SHO निर्भय सिंह ने कहा, "रोड नहीं रोक सकते, मुकदमा दर्ज हो जाएगा।" इसका वीडियो अब सामने आया है। वहीं, गोदाम संचालक ने अपने पास वैध लाइसेंस होने का दावा किया है और ग्रामीणों पर पैसों की मांग के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सरपंच समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी के बीच बना बारूद गोदाम कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। #Banswara #Rajasthan #Ambapura #BaroodGodown #Explosives

Dungarpur, Dungarpur | Aug 2, 2026

नाथद्वारा में आधी रात चोरों का खूनी आतंक, बुजुर्ग से मारपीट कर घर में घुसने की कोशिश नाकाम

राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने लाल मादड़ी ग्राम पंचायत के राणावतों का गुड़ा स्थित एक घर में घुसने का प्रयास किया। बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट की और धारदार हथियारों से दरवाजे व खिड़कियों पर ताबड़तोड़ वार किए। घर मालिक महेंद्र सिंह राणावत की सतर्कता और परिवार के साहस से बदमाश अंदर नहीं घुस सके। पड़ोसियों के जागने पर आरोपी पत्थरबाजी करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने ग्रामीण थाना नाथद्वारा में मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

#Nathdwara #Rajsamand #Rajasthan #BreakingNews #CrimeNews

नाथद्वारा में आधी रात चोरों का खूनी आतंक, बुजुर्ग से मारपीट कर घर में घुसने की कोशिश नाकाम राजसमंद जिले के नाथद्वारा क्षेत्र में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने लाल मादड़ी ग्राम पंचायत के राणावतों का गुड़ा स्थित एक घर में घुसने का प्रयास किया। बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट की और धारदार हथियारों से दरवाजे व खिड़कियों पर ताबड़तोड़ वार किए। घर मालिक महेंद्र सिंह राणावत की सतर्कता और परिवार के साहस से बदमाश अंदर नहीं घुस सके। पड़ोसियों के जागने पर आरोपी पत्थरबाजी करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने ग्रामीण थाना नाथद्वारा में मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। #Nathdwara #Rajsamand #Rajasthan #BreakingNews #CrimeNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 2, 2026

बांसवाड़ा के चाचाकोटा में फर्जी नाव हादसे की सूचना से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा के प्रसिद्ध चाचाकोटा पर्यटन स्थल पर रविवार को एक फर्जी कॉल से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। 112 कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई कि नाव पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही ASP नरपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जांच में पता चला कि नाव पलटने जैसी कोई घटना हुई ही नहीं। छुट्टी के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच राहत दल के पहुंचने से जाम की स्थिति भी बन गई।
जांच में सामने आया कि चाचाकोटा निवासी 20 वर्षीय कन्हैयालाल चरपोटा ने शराब के नशे में झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

#Banswara #Chachakota #Rajasthan #FakeCall #BoatAccident Police Emergency112

बांसवाड़ा के चाचाकोटा में फर्जी नाव हादसे की सूचना से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार बांसवाड़ा के प्रसिद्ध चाचाकोटा पर्यटन स्थल पर रविवार को एक फर्जी कॉल से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। 112 कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई कि नाव पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही ASP नरपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जांच में पता चला कि नाव पलटने जैसी कोई घटना हुई ही नहीं। छुट्टी के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच राहत दल के पहुंचने से जाम की स्थिति भी बन गई। जांच में सामने आया कि चाचाकोटा निवासी 20 वर्षीय कन्हैयालाल चरपोटा ने शराब के नशे में झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। #Banswara #Chachakota #Rajasthan #FakeCall #BoatAccident Police Emergency112

Dungarpur, Dungarpur | Aug 2, 2026

बीएपी आने से इस क्षेत्र में अशांति फैली है: विधायक गणेश घोगरा

बीएपी आने से इस क्षेत्र में अशांति फैली है: विधायक गणेश घोगरा

Dungarpur, Dungarpur | Aug 2, 2026

24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #लाडली_बेटी_दिवस #बालिका_दिवस - Dungarpur News