सिरसागंज: थाना पुलिस टीम ने अरांव तिराहा से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना अरांव पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त कन्हैया पुत्र राजू कोरी निवासी ग्राम पिडसरा थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद को मुखविर खास की सूचना पर ग्राम आजमावाद अरांव तिराहा से गिरफ्तार किया गया हैं ।