सारठ: पूर्व MLA रणधीर सिंह ने कुरा निवासी BJP नेता के निधन पर संवेदना जताई, कहा- पार्टी को बड़ी क्षति
Sarath, Deoghar | Aug 18, 2026 पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कुरा गांव निवासी BJP नेता रघु महतो (75वर्ष) के आकस्मिक निधन पर मंगलवार रात 9 बजे पार्थिव शरीर का दर्शन कर संवेदना जताया। बताया कि मृतक जनसंघ काल से BJP से जुड़कर संगठन के लिए काम करते थे। शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाते शव यात्रा में अन्य नेताओं के शामिल होने, उनके मौत से पार्टी को बड़ी क्षति होने व हर संभव सहयोग करने की बात भी कही।