धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पीड़ित परिवार ने ज्ञापन सौंपा, घर में घुसकर सदियों से मारपीट का आरोप
धौलपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके के विरमे का पुरा निवासी राजवीर पुत्र माधो सिंह गुर्जर सहित कुछ अन्य लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर पहुंच कर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कुछ लोगों पर घर में घुसकर सरिए से मारपीट करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में एसपी से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।