धौलपुर: टेहरी गांव में सड़क पर खड़ी बाइक को हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक पक्ष के 3 लोग घायल
जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के टेहरी गांव में रविवार दोपहर 2 बजे दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। झगड़े में घायल हुए लोगो को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती बबलू पुत्र उदय सिंह ने बताया कि रविवार को ट्रेक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरकर बघेल बस्ती से होकर गुजर रहा था।