धौलपुर: सेपऊ रोड पर फुटबॉल बेबी लीग के लिए खिलाड़ियों की लगी बोलियां
2 नवंबर से इंदिरा गांधी स्टेडियम धौलपुर पर जिला फुटबाल संघ व खालसा क्लब की ओर से आयोजित होने वाले शहीद भगत सिंह फुटबॉल बेबी लीग सीजन 2 के खिलाड़ियों का ऑक्शन रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें बालक वर्ग में प्रवीण गुर्जर व बालिका वर्ग में दिव्या परमार सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए।