धौलपुर: हाईवे पर पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े
अवैध चंबल बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दरमियान चंबल बजरी का परिवहन कर ले जाते हुए अलग-अलग दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त किया गया है। थाना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में प्रतिबंधित चंबल बजरी को लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।