संघणी अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक डी.एस. ठाकुर, मौके पर ही दी आर्थिक सहायता
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी। संघणी बाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया और मौके पर ही पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की।
विधायक डी.एस. ठाकुर ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि इस मुश्किल घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को मिलने वाली राहत राशि एवं अन्य सुविधाओं में किसी प्रकार की देरी न हो।
उन्होंने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।
सुनील पहाड़ी ✍️ पहाड़ी न्यूज़
Pahadi News
#DSThakur #SanghaniFire #Dalhousie #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #संघणीअग्निकांड #PahadiNews
Chamba, Chamba | Nov 26, 2026