सिहोरा: आगामी ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन त्यौहार के लिए सिहोरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहार ईद मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर सिहोरा थाना परिसर में सोमवार 1:00 बजे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य सिंघारिया नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झरिया सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को एवं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारी पुलिस थाना स्टाफ की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।