रायडीह: खुशमन नायक ने राशन कार्ड के लिए प्रमाण पत्र प्रक्रिया आसान करने की मांग की, गरीबों में चिंता
Raidih, Gumla | Sep 11, 2026 जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता सह युवा समाजसेवी खुशमन नायक ने राज्य सरकार से प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने की मांग की है। दरअसल, खुशमन नायक रायडीह प्रखंड स्थित अपने गांव सीलम में अपने आवास पर प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं।