रायडीह: पेड़ की डाली टूटने से युवक गंभीर रूप से घायल, रात भर जंगल में बेहोश पड़ा रहा, हालत नाज़ुक
Raidih, Gumla | Feb 18, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के बीजा टांड़ सलकाया गांव निवासी 21 वर्षीय बुद्धदेव पुजार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए भाई रविंद्र खड़िया ने बताया कि मंगलवार दोपहर बुद्धदेव मवेशी चराने के लिए तामीतरिया पहाड़ की ओर गया था। इसी दौरान वह पुत्री पेड़ पर चढ़कर डाली काट रहा था। अचानक डाली टूटकर सीधे जमीन पर सिर के बल गिर गया,जिससे उसे सर और कमर में गंभीर चोट लगी