रायडीह प्रखंड के मरदा स्थित महा सदाशिव मंदिर में दो दिवसीय 8वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ 19 फरवरी गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ किया गया। महोत्सव की शुरुआत 5001 श्रद्धालुओं की विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसने पूरे रायडीह क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ नाचत