सड़कें ऐसी बनें जो सालों-साल चलें, गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर श्री सिसोनिया
बैठक में कलेक्टर ने सड़कों एवं शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
–––
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभिन्न विभागों के निर्माण और विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा जिले में संचालित सड़क निर्माण तथा शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कें ऐसी बननी चाहिए, जो सालों-साल चलें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#Raisen
32 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026